फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अभी भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला कांस्टेबल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अभी भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला कांस्टेबल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कांस्टेबल पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ कांस्टेबल पति फरार हो गया है, वहीं पीड़िता पत्नी बुलंदशहर में ही भटक रही है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी पति और उसकी प्रेमिका की एक साल की कॉल डिटेल रिकार्ड की भी जांच की मांग की है, जिससे कि उनके बीच संबंधों की पुष्टि हो सके। इसके अलावा आरोपी पति की तनख्वाह रूकवाने के लिए भी गुहार लगाई है।

बता दें कि बागपत की बड़ौत तहसील के गांव कुरडी निवासी पारूल पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर जिला संभल और उसका पति अंकुर तोमर कांस्टेबल पद पर बुलंदशहर के थाना ककोड़ में तैनात है। पति-पत्नी के मध्य बीते कुछ माह से विवाद चल रहा है। पत्नी पारूल का आरोप है कि पति के जिला मथुरा में तैनात एक महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध हैं और पति द्वारा उस पर प्रेमिका के साथ रहने का दवाब बनाया जा रहा है। शनिवार रात आरोपी पति उसे बुलंदशहर के एक होटल में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी द्वारा आरोपी कांस्टेबल पति अंकुर तोमर को निलंबित कर दिया। मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अब पीड़ित पत्नी ने एसएसपी से आरोपी पति और उसकी प्रेमिका की बीते एक साल की कॉल डिटेल रिकार्ड की जांच की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि कॉल डिटेल रिकार्ड की जांच से उन दोनों के मध्य संबंधों की पुष्टि हो जाएगी। इसके अलावा पति और उसकी प्रेमिका की तनख्वाह भी रोकी जाए, ताकि दोनों एक-दूसरे की आर्थिक मदद न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed