फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अनुपस्थित चल रहे छह परिचालकों की संविदा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अनुपस्थित चल रहे छह परिचालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिवहन निगम में पिछले कई माह से बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे संविदा कर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे ही छह संविदा परिचालकों का मामला संज्ञान में आने पर एआरएम बुलंदशहर ने उनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे संविदा कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि कुछ संविदाकर्मी पिछले कई माह से बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे हैं। यह मामला जब उनके संज्ञान में आया तो ऐसे छह माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे छह संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है। इनमें शमशाद अली, विनय कुमार, प्रतिमान सिंह, अंशुल यादव, अनुराग पांडेय, रविंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी की सेवा समाप्त करने की रिपोर्ट निगम के मुख्यालय भी भेज दी है। इसके साथ ही ऐसे अन्य संविदा कर्मियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही ऐसे और कर्मी सामने आने पर उन पर भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed