{"_id":"5d82723c8ebc3e015f5668ea","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1846529154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए किसान मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए किसान मेला शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए गन्ना सहकारी समिति में किसान मेला बुधवार को शुरू हो गया। इसका उद्घाटन समिति के चेयरमैन सुनील यादव और जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने किया। मेला 24 सितंबर तक जारी रहेगा।
समिति के चेयरमैन सुनील यादव और जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि इस किसान मेले के माध्यम से गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। किसानों की पर्ची, बांड आदि समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लॉकवार अलग-अलग स्टाल लगाए हैं। संबंधित ब्लॉक के किसान अपने क्षेत्र के स्टाल पर पहुंचकर वहां मौजूद समिति के अधिकारी और कर्मचारी के अलावा मिल के अफसरों से अपनी समस्याएं दूर करवा सकते हैं। उन्होंने जनपद के गन्ना किसानों से अपनी किसी भी तरह की समस्या को 24 सितंबर तक लगने वाले किसान मेले में पहुंचकर निस्तरण करवाने का आह्वान किया है। इस दौरान समिति के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।