{"_id":"5d82723b8ebc3e93b532bcb2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1846500104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में राज्यपाल से शिकायत, सुबह युवक का मुठभेड़ के बाद लूट में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में राज्यपाल से शिकायत, सुबह युवक का मुठभेड़ के बाद लूट में चालान
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बे में मंगलवार रात आए केरल के राज्यपाल से एक परिवार ने युवक को चार दिन कस्टडी में रखने का थाना पुलिस पर आरोप लगाया। राज्यपाल से शिकायत करने के बाद बुधवार को औरंगाबाद पुलिस ने युवक को लूट के मामले में मुठभेड़ कर गिरफ्तार करने का दावा किया। उससे पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद करना दर्शा दिया। ऐसे में पुलिस के गुडवर्क पर तमाम सवाल खड़े हो गये हैं।
बता दें कि मंगलवार की रात दस बजे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुसैन अली के आवास पर गए हुए थे। इस दौरान ही जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी सागर के परिजनों ने राज्यपाल से मिलकर आरोप लगाया था कि औरंगाबाद पुलिस ने एक युवक को चार दिन से अपनी कस्टडी में ले रखा है। परिजनों को पुलिस युवक से नहीं मिलने दिया जा रहा है। राज्यपाल ने तत्काल इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर उक्त युवक से परिजनों को मिलाने के निर्देश दिये। राज्यपाल से शिकायत करते ही पुलिस हरकत में आ गई। जबकि पुलिस परिजनों को पिछले चार दिनों से टरका रही थी। राज्यपाल से शिकायत होते ही उक्त युवक का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह चार बजे दरोगा ओमपाल सिंह गश्त पर थे। इस दौरान चार बदमाश उन्हें नगंलाकरन मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिये। पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने फायर कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सागर पुत्र महीपाल सिंह निवासी कुरैना थाना जहांगीराबाद बताया है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को जीतेन्द्र पुत्र दीवान सिंह निवासी गांव बादशाहपुर पचगई थाना शिकारपुर से हुई तीन हजार रूपये और मोबाइल लूट करने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और लूट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर जेल भेज दिया। पकड़े गये आरोपी ने अपने तीन फरार साथियों के नाम पते पुलिस को बता दिये हैं।