फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खुर्जा (बुलंदशहा) गैंगस्टर में वांछित शेखपेन निवासी कासिम। - फोटो : KHURJA
गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

खुर्जा। गोकशी के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर हाजी आरिफ का भाई कासिम गैंगस्टर में निरुद्ध है। सोमवार देर रात पुलिस आरोपी कासिम की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ मारपीट की और पकडे़ गए आरोपी कासिम को छुड़ाने की भी कोशिश की। मारपीट में एसओ देहात, एसओ अरनिया समेत सात सिपाही घायल हो गए। खुर्जा नगर कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत चार नामजद और पचास अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल खुर्जा नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोकशी के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर हाजी आरिफ का भाई कासिम गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। बीते काफी समय से वह फरार चल रहा है। सोमवार रात पुलिस आरोपी बदमाश कासिम को गिरफ्तार करने के लिए मोहल्ला शेखपेन गई थी। आरोप है कि जैसे ही पुलिस ने आरोपी कासिम को दबोचा, मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला बोलते हुए आरोपी कासिम को छुड़ाने की कोशिश की। मारपीट में एसओ देहात सतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विमल कुमार, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, सौरभ पंवार और प्रवेश घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। हालांकि, पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने कोतवाल की तहरीर पर रफीक फड्डा पूर्व चेयरमैन, रहीस फड्डा, शहजाद, शादाब समेत पचास अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट करने, रास्ता रोकने, अपराधी को छुड़ाने की कोशिश करने के संबंध में विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हसनगढ़ से चलता है गोकशी का धंधा
देहात क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान हाजी आरिफ क्षेत्र में हो रही गोकशी का मास्टरमांइड है। हसनगढ़ में ही रहते हुए आरिफ अपने भाईयों और गुर्गो संग पिछले कई सालों से गोकशी का धंधा कर रहा था। बीते दिनों आरिफ को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तत्कालीन कप्तान केबी सिंह ने सभी भाईयों पर इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद उसके भाईयों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया था। वहीं सपा सरकार के मंत्री आजम खां जब खुर्जा आए थे तो आरिफ ने उनके स्वागत में अपने फोटो संग मंत्री के फोटो नगर में लगवा दिए थे। जिसके चलते मंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

जनपद में पुलिस पर हो चुके कई हमले
जनपद में पुलिस टीम पर आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान दबिश देने व वाहन चेकिंग के दौरान कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। गत वर्ष देहात कोतवाली पुलिस में तैनात एक होमगार्ड पर ड्यूटी के दौरान गोकशी के आरोपियों ने जैनपुर तिराहे पर फायरिंग कर दी थी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इसके अलावा कुछ माह बाद ही देहात कोतवाली पुलिस पर क्षेत्र के एक गांव में दबिश के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। वहीं, बीते दिनों बुगरासी क्षेत्र में भी पुलिस टीम पर हमला किया गया था। यही नहीं, स्याना बवाल पुलिस टीम पर हमले का सबसे दर्दनाक और खौफनाक घटना थी। जिसमें इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बावजूद पुलिस पर आए दिन हो रहे हमले चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
मामले में खुर्जा नगर कोतवाल की तहरीर के आधार पर पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन पति हाजी रफीक फड्डा समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश की थी। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - गोपाल सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed