फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बाबू बोला 38 पेंशनर्स, कागजों में 26 ही निकले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बाबू बोला 38 पेंशनर्स, कागजों में 26 ही निकले
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने स्याना नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। जहां कई खामियां उनके सामने आई। लिपिक से पेंशनर्स के बारे में जानकारी की तो उसने 38 पेंशनर्स की बात की, लेकिन कागज देखने पर 26 पेंशनर्स ही मिले। एक माह बीतने के बाद भी कैश बुक के सत्यापन न होने पर उन्होंने ईओ और संबंधित कर्मचारियों से नाराजगी जताई। ईओ को चेतावनी देते हुए तुरंत सभी कार्रवाई पूर्ण करने का आदेश दिया।

बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार नगर पालिका स्याना एकाएक पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही पालिका में हड़कंप मच गया। मौके पर ईओ राजीव कुमार के साथ पालिका का निरीक्षण किया। पहले वह लिपिक प्रदीप कुमार के पास उपस्थित पत्रावली व अन्य दस्तावेजों के रख-रखाव का निरीक्षण किया। पटल में पूर्व में किए गए निरीक्षणों, शासन से प्राप्त शासनादेशों एवं अन्य स्थानीय आदेशों की कोई गार्ड फाइल नहीं बनाई गई। संबंधित लिपिक को पेंशन प्रकरणों के संबंध में उन्होंने जानकारी मांगी तो पता चला कि 38 पेंशनर्स है, जबकि पत्रावली देखने से पता चला कि पेंशनर्स 26 ही है। अलमारी देखी तो पता चला कि सभी पत्रावलियां अस्त-व्यस्त पड़ी हई है। अलमारी में किसी प्रकार की स्लिप नहीं लगी थी। यह भी पता नहीं चल पाया कि किस विषय की पत्रावली कहां रखी है। लेखा पटल पर कैश-बुक का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि 1 अगस्त के बाद से कैश बुक सत्यापित ही नहीं हुई है तथा कैश बुक में पूर्ण प्रविष्टि अंकित ही नहीं है। ऑडिट लिपिक प्रदीप कुमार भी पूछने पर ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। एडीएम ने ईओ स्याना को चेतावनी देते हुए उपरोक्त सभी कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed