{"_id":"5d729eba8ebc3e93c125f562","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1838315176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवॉल प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवॉल प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने बाजी मारी
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय आर्य कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्रीय बालीवॉल प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी।
कॉलेज की प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर की बालीवॉल टीम को 13 अंकों से हराया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम को 28 तथा लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर की टीम को 15 अंक मिले। जूनियर वर्ग में भी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर की टीम को चार अंकों से हराया। इस मैच में आर्य कन्या इंटर कॉलेज को 25 तथा लाल जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर की टीम को 21 अंक मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार गोयल एवं प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रमित कुमार रहे। उद्घाटन के मौके पर संजीव बिट्टू, डिम्पल गर्ग, सुशीला अग्रवाल, विनिका आदि मौजूद रहे।