{"_id":"5d729eb28ebc3e017d362648","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1838183186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होने वाली एबीआरसी भर्ती परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होने वाली एबीआरसी भर्ती परीक्षा रद्द
विज्ञापन
आज होने वाली एबीआरसी भर्ती परीक्षा रद्द
बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को होने वाली एबीआरसी भर्ती परीक्षा रद हो गई है। इसका कारण यह रहा कि 16 रिक्त पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए विभाग को मात्र 20 अध्यापकों के ही आवेदन प्राप्त हुए। इसके चलते अफसरों ने यह परीक्षा रद कर दी है।
बता दें कि परिषदीय स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखने और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन आदि की जानकारी हासिल करने सहित अन्य कार्यों में सहयोग लेने के लिए एबीआरसी तैनात किए जाते हैं। एबीआरसी की तैनाती परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को ही बनाया जाता है। इसके लिए उनसे आवेदन प्राप्त कर परीक्षा करवाई जाती है। परीक्षा पास करने के बाद ही अध्यापक को इस पद पर तैनात किया जाता है। जनपद में 80 एबीआरसी के पद सृजित हैं। इनमें से 16 पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि 64 पदों पर एबीआरसी तैनात हैं। इन 16 रिक्त पदों पर एबीआरसी तैनात करने के लिए बीएसए ने शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। साथ ही निर्णय लिया था कि शुक्रवार तक शिक्षकों के आवेदन प्राप्त कर शनिवार को परीक्षा करवाई जाएगी। इसके बाद परीक्षा का परिणाम घोषित कर इसमें शामिल शिक्षकों को एबीआरसी बना दिया जाएगा। जबकि अभी तक मात्र 20 ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में बीएसए ने कम आवेदन मिलने पर शनिवार को होने वाली परीक्षा को रद कर दिया है।
कोट=
एबीआरसी के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए कम आवेदन मिलने पर होने वाली परीक्षा को रद कर दिया गया है। शिक्षकों के और आवेदन मिलने के बाद एक बार फिर जल्द ही इसके लिए परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।