फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

योगी की कैबिनेट में बुलंदशहर को मिलेगा ‘तोहफा’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
योगी की कैबिनेट में बुलंदशहर को मिलेगा ‘तोहफा’
विज्ञापन

बुलंदशहर। योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जनपद को स्थान देकर जनपदवासियों को तोहफा दिया है। सूत्रों की मानें तो जनपद के विधायक अपने दल बल के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र में विधायक को मंत्री मंडल विस्तार में स्थान मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि, आधिकारिक रूप से जनपद स्तरीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौन साधे हुए हैं।
बीते दिनों मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी होने पर जनपद के तीन विधायकों के नाम चर्चा में चल रहे थे। जिन पर परोक्ष रुप से अपने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद होने से मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा भी जोरों पर थी। लेकिन, सूत्रों की मानें तो इन सभी विधायकों को पछाड़कर शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार में बाजी मार ली है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधायक लखनऊ रवाना हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि मंत्रिमंडल में अनिल शर्मा को अच्छा विभाग मिलता है तो जनपद में विकास की बयार बहेगी। वहीं, दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के लोगाें में भी विधायक के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा से खुशी की लहर है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस संबंध में पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। यदि जनपद के किसी विधायक को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जाती है तो उससे भविष्य में जनपद के विकास को चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन

-------
मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट का विस्तार अपने विवेक के अनुसार कर सकते हैं। प्रदेश को सफलता की ओर ले जाने का उनका प्रयास है। मुख्यमंत्री के निर्णय से प्रदेश में विकास की बयार बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रमोहन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed