{"_id":"5d5ae0f58ebc3e897d2ff563","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1825973172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान के भाजपा में शामिल होते ही शुरू हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान के भाजपा में शामिल होते ही शुरू हुआ विरोध
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ के वर्तमान चेयरमैन रिजवान के भाजपा में शामिल होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसका विरोध शुरू हो गया है। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जाकर विरोध जताया और जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया।
सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ककोड़ व उसके आसपास के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे। वहां पर उन्हाेंने रविवार को भाजपा में शामिल हुए ककोड़ के वर्तमान चेयरमैन रिजवान के खिलाफ विरोध जताया। पूर्व चेयरमैन ककोड़ सुभाष चंद्र सिंघल ने बताया कि रविवार को रिजवान के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। सिकंदराबाद के मंडल महामंत्री बबलू कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौकापरस्त हैं। पार्टी व संघ के वरिष्ठ नेताओं पर अनेकों झूठे मुकदमे लिखवा रखे हैं। नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मोहित सिंघल ने आरोप लगाया है कि इन्होंने न जाने कितनी पार्टियां बदली हैं। इन्हें सत्ता में रहने वाली पार्टी में ही रहने की आदत है। इस दौरान गोल्डी सिंघल, अरविंद, माधव सिंह, नवीन कुमार, नीरज सिंघल, तनुज आदि मौजूद रहे।
-------
पार्टी संगठन की ओर से चेयरमैन ककोड़ को किसी भी प्रकार की सदस्यता नहीं दिलाई गई है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। मोबाइल से कॉल कर कोई भी व्यक्ति सदस्यता ले सकता है। हालांकि, अभी इसका भी वेरीफिकेशन होना है। पार्टी संगठन को इससे अवगत कराया जा रहा है। पार्टी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
- हिमांशु मित्तल, जिला अध्यक्ष भाजपा
---------
लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है, मंच से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई है। कुछ लोग व्यक्तिगत रंजिश के चलते बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
- कुंवर रिजवान, चेयरमैन नगर पंचायत ककोड़
---------
हिंदू युवा वाहिनी की छवि खराब करने की कोशिश
बुलंदशहर। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी संग्राम सिह ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र में कुछ लोग अपने को वाहिनी का पदाधिकारी बताकर गलत कार्य कर रहे हैं और हिंदू युवा वाहिनी की छवि खराब कर रहे हैं। अगर यह किसी गलत कार्य में पाए गए तो उसके वो ही जिम्मेदार होंगे।
----------
भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान
बुलंदशहर। नगर के टीचर्स कालोनी में भाजपा के सदस्यता कैंप में देवेंद्र शर्मा के निवास पर हुआ। जिसमें कई लोगों ने सदस्यता ली। वहीं, क्षेत्रीय महामंत्री मुंशीलाल गौतम के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। मुंशीलाल गौतम ने कहा कि भाजपा जनमानस के लिए काम कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है।