फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एक अक्तूबर से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एक अक्तूबर से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण
विज्ञापन

चेतन शर्मा
बुलंदशहर। जनपद में मेरठ मंडल स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक पुनरीक्षण अभियान चलेगा। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
छह वर्ष में एक बार एमएलसी के चुनाव होते हैं। इसमें ग्रेजुएट से पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मतदाता शामिल किए जाते हैं। अगले वर्ष एमएलसी चुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने शिक्षक व स्नातक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके बाद से जनपद में राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गई है। जनपद के ग्रेजुएट मतदाता एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसके लिए जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नौ चरणों में चलेगा मतदाता सूची कार्यक्रम
मेरठ मंडल स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए एक अक्तूबर से पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान ग्रेजुएट मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 25 अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा। छह नवंबर तक फार्मों को जमा किया जाएगा। इसके बाद संबंधित आवेदनकर्ता 19 नवंबर से 23 नवंबर तक मतदाता सूची प्रकाशन के साथ देख सकेंगे। 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक मतदाता अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों का 26 दिसंबर तक निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण 30 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से तीन वर्ष पूर्व ग्रेजुएट करने वाले बनेंगे मतदाता
मेरठ मंडल स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में शामिल होने वाले मतदाता का ग्रेजुएट होना जरूरी है, लेकिन वह मतदाता तभी बन सकता है जब मतदान से तीन वर्ष पूर्व संबंधित ने ग्रेजुएट की परीक्षा पास की हो। तीन वर्ष से कम अवधि वाले या अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने से वंचित रखा जाता है।

कोट
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मेरठ मंडल स्नातक निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जनपद के ग्रेजुएट व शिक्षक मेरठ मंडल स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक अक्तूबर से अपना आवेदन कर मतदाता बन सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। - रवींद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed