{"_id":"5d4b16ac8ebc3e6cd3277215","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd181924178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, महिला की मौत
विज्ञापन
दुर्गापुरम कालोनी के बाहर महिला की मौत के बाद जाम लगाकर हंगामा करते लोग
- फोटो : BULANDSHAHR
सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, महिला की मौत
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन कार्य से अब जनहानि होनी भी शुरू हो गई है। नगर की दुर्गापुरम कॉलोनी में एक बीमार महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, एंबुलेंस सीवर लाइन के गड्ढे में फंस गई, जिसे बाहर नहीं निकाला जा सका। परिजन बीमार महिला को पैैदल ही अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनोें ने बुधवार सुबह खुर्जा रोड पर जाम लगाकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला दुर्गापुरम कॉलोनी निवासी सोनी कश्यप (35) पत्नी देशराज की मंगलवार देर रात करीब एक बजे अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस भी कुछ देरी में उनके आवास पर पहुंच गई थी। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन, दुर्गापुरम कालोनी में चल रहे सीवर लाइन कार्य के चलते जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान एंबुलेंस एक गड्ढे में फंस गई। जिसे निकालने के लिए परिजनों ने काफी मशक्कत की, लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। परिजनों ने मामले की शिकायत ठेकेदार से फोन पर की और लेबर भेजकर एंबुलेंस निकलवाने की गुहार लगाई थी। लेकिन, काफी देर तक कोई मदद पीड़ित परिजनों को नहीं मिल सकी। वहीं, पीड़ित परिजन महिला को गंभीर हालत में पैदल ही अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
---------
बुधवार सुबह लगाया जाम, हंगामा
महिला की मौत के बाद परिजनों ने बुधवार सुबह डीएवी फ्लाईओवर से आगे खुर्जा रोड पर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपी ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
--------
समय से पहुंचती अस्पताल तो बच जाती जान
परिजनों का आरोप है कि यदि महिला को समय से अस्पताल लेकर पहुंच गए होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन, सीवर लाइन के गड्ढे में एंबुलेंस के फंसने के कारण ऐसा हो न सका।
---------
परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अरुणा राय, नगर कोतवाल