फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

156 अमान्य स्कूलों को बंद कराने का आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
156 अमान्य स्कूलों को बंद कराने का आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शासन के आदेश पर चिन्हित किए गए 156 अमान्य स्कूलों को बंद कराने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बीएसए का आदेश है कि इसके बाद भी यदि स्कूल बंद नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी एबीएसए से अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे स्कूलों को बंद होने की रिपोर्ट बनाकर देनी होगी।
बता दें कि गत दो वर्ष से जनपद में अमान्य स्कूलों को बंद करवाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्रवाई चल रही है। इसके लिए समय-समय पर शासन और विभाग की ओर से भी आदेश दर आदेश जारी किए गए। बावजूद इसके अमान्य स्कूलों को बंद करवाने के लिए की जाने वाली कार्रवाई हवा-हवाई साबित हुई। पिछले दिनों डीएम के सख्त रवैये के चलते विभागीय अधिकारियों ने जनपद में संचालित अमान्य स्कूलों की जानकारी सभी एबीएसए से मांगी थी। इसके चलते जनपद में 156 अमान्य स्कूलों के संचालन की सूची सभी एबीएसए ने बीएसए को उपलब्ध करवाई गई। अब इन स्कूलों को बंद करवाने के लिए बीएसए की ओर से संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके लिए अमान्य स्कूल संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद यदि स्कूल बंद नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
संचालकों में मचा हड़कंप
बीएसए की ओर से अमान्य स्कूलों को नोटिस जारी होने से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि वह स्कूल बंद न हो, इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अफसरों का दावा है कि अब एक भी अमान्य स्कूल नहीं चलने दिया जाएगा। स्कूल बंद होने पर इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों को पास वाले परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जनपद में संचालित अमान्य स्कूलों को बंद करवाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि संचालकों ने स्कूल बंद नहीं किए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी एबीएसए को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed