फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गंगा का बढ़ा जल स्तर, आरती स्थल पर पहुंचा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अनूपशहर में बाढ़ग्रसत गंगा से जलमग्न आरती स्थल - फोटो : BULANDSHAHR
गंगा का बढ़ा जल स्तर, आरती स्थल पर पहुंचा पानी
विज्ञापन

अनूपशहर / नरौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। अनूपशहर कस्बे व गंगा खादर क्षेत्र के जंगलों में गंगा के बढ़े जलस्तर कारण से पानी भरने से पशुओं के चारे की दिक्कत शुरू हो गई है। अनूपशहर में लाल महादेव गंगाघाट की सभी सीढ़ियां पूरी तरह डूब गयी हैं और सड़क पर भी पानी पहुंच गया है। बबस्टरगंज घाट पर आरती स्थल पर पानी पहुंच गया है। दो दिन के अंदर करीब तीन फुट जलस्तर की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि अभी आबादी और फसल को कोई खतरा नहीं है। तहसील प्रशासन बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर नजर बनाए हुए है।

वहीं नरौरा में गंगा बैराज के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम नरौरा बैराज की अप स्ट्रीम में कुल पानी की आवक 57 हजार 307 क्यूसेक रही। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 43752 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7039 व पीएलजीसी नहर में 6516 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर सुबह से स्थिर बना हुआ है। बैराज की डाउन स्ट्रीम में 30 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू होने पर साधारण बाढ़ का स्तर माना जाता है। एसडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह सचेत है और नजर बनाए हुए है। उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर जारी करते हूुए बताया कि 8171325954 नंबर चौबीस घंटे खुला हुआ है। बाढ़ संबंधी किसी प्रकार की सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed