{"_id":"5d4870d38ebc3e6cfc5d8998","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1817351149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में होगा बाल वाहिनी समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में होगा बाल वाहिनी समिति का गठन
विज्ञापन
स्कूलाें में होगा बाल वाहिनी समिति का गठन
बुलंदशहर। स्कूलों में अब बाल वाहिनी समिति का गठन होगा। इसमें कक्षा नौ से ऊपर तक के छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। जागरूक और स्वस्थ छात्रों को इसमें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। यह समिति जनहित के कार्यक्रमों के लिए आमजन में जागरूकता के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए डीआईओएस ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी आदेश जारी कर दिए हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चल रही जनहित की योजनाओं के प्रति विद्यालय और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं लोगों को जागरूक करेंगे। इसमें शासन के आदेश के तहत यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड और डिग्री कॉलेजों में बाल वाहिनी समिति का गठन किया जाएगा। आदेश है कि समिति में कम से कम 21 छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। यह समिति जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा, छात्रवृत्ति, मतदाताओं को जागरूक करना, शौचालय का इस्तेमाल करना, सुमंगला योजना सहित अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाने में जिला प्रशासन की मदद करेगी। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि बाल समिति का गठन करने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई होगी।
बीएसए ने किचन गार्डन बनाने को मांगी स्कूलों की सूची
परिषदीय स्कूलों में बनने वाले किचन गार्डन के लिए सभी एबीएसए से स्कूलों की सूची मांगी गई है। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। शासन और विभाग ने आदेश जारी किया है कि परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन बनाकर उनमें बच्चों से सब्जी उगवाई जाएं। इन सब्जियों का मीड डे मिल बनाने में प्रयोग किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि जनपद में 2399 परिषदीय स्कूलों में अधिकतर ऐसे स्कूल हैं, जहां पर नर्सरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए सभी एबीएसए को आदेश जारी किया गया है कि उपयुक्त जगह वाले स्कूलों की सूची तैयार कर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इनमें किचन गार्डन की शुरूआत की जा सके।