फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

वंचित किसान जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
वंचित किसान जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसान जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। ताकि वह इस योजना का लाभ उठा सकें। यदि इसमें देरी की या फिर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो ऐसे किसान योजना से वंचित रह सकते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इस योजना से प्रत्येक किसान को साल में छह हजार रुपये तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये के तहत देने का प्रावधान हैं। इस योजना का अभी तक जनपद के दो लाख से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं। जबकि 3.50 लाख किसान अपना रजिस्ट्र्रेशन करवाने के साथ कृषि विभाग में योजना में शामिल होने के लिए आवेदन भी करवा चुके हैं। अभी तक जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया और योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। उन्हें ही योजना में शामिल किया जाएगा। जबकि अभी भी जनपद में 50 हजार से अधिक ऐसे किसान शेष हैं, जिन्होंने अभी तक न तो अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और न ही योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। ऐसे किसानों से विभागीय अफसरों ने आह्वान किया है कि वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवारकर योजना का आवेदन कर इसका लाभ उठाए। यदि इस कार्य में देरी की गई तो ऐसे किसान योजना से वंचित रह सकते हैं। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को देने के लिए विभागीय स्तर पर कार्य जारी है। इससे वंचित किसान कृषि विभाग में जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ योजना के आवेदन करें, ताकि वह भी योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed