फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हरियाली तीज महोत्सव पर महिलाओं ने मचाया धमाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हरियाली तीज महोत्सव पर महिलाओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन

एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में एवरग्रीन फॉर्म हाउस में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य कला का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों की मदर्स ने भी सांस्कृतिक नृत्य किया। इसमें आरती त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को एवरग्रीन फॉर्म हाउस में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों के अतिरिक्त केवल महिलाओं को ही कार्यक्रम में शामिल किया गया। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किये। इसमें माही कुमारी ने प्रथम, पाबिंदा ने द्वितीय तथा तनिश त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बच्चों के साथ आईं बच्चों की मदर्स ने भी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इसमें निर्णायक मंडल ने तीन महिलाओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चयन किया। निर्णायक मंडल ने नृत्यकला में गांव बरहाना निवासी आरती त्यागी को प्रथम, बुगरासी निवासी वंशिका जिंदल को द्वितीय तथा पूजा गर्ग को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया। दर्शकों व स्कूल स्टाफ ने नृत्य कला प्रदर्शन करने वाली सभी महिलाओं को जमकर सराहा। इस अवसर पर कंजना चौधरी, कमरा खानम, मनीषा, शबाना आदि सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed