फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गोवंशों को स्कूल में किया बंद, लौट गए छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
डिबाई के गांव दौंगुवा स्थित स्कूल में भरे गोवंश> - फोटो : BULANDSHAHR
गोवंशों को स्कूल में किया बंद, लौट गए छात्र
विज्ञापन

डिबाई। आवारा घूम रहे गोवंश से परेशान और अपनी फसल चौपट होने पर क्षेत्र के गांव दौंगवा के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गोवंश से निजात दिलवाने की मांग को लेकर गांव के ही परिषदीय स्कल में गोवंश बंद कर ताला लटका दिया। स्कूल को बंद देख बच्चे भी घर वापस लौट गए।

राजघाट-डिबाई मार्ग पर स्थित गांव दौंगवा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 से अधिक आवारा गोवंश आए दिन राहगीरों को घायल करने के साथ-साथ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण कुसुमा देवी, हरप्यारी, होराम सिंह, रोशन लाल, ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के अलावा वह तहसील में अधिकारियों से आवारा गोवंश से छुटकारा दिलवाने और उन्हें निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचाने की मांग कर चुके हैं। जब कहीं से उन्हें इस समस्या से निजात दिलवाने का रास्ता नहीं मिला तो परेशान होकर आवारा गोवंश को घेरकर स्कूल में बंद कर ताला लटकाना पड़ा। स्कूल बंद होने और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर बीआरसी सोमवीर सिंह और विक्रम सिंह के अलावा एडीओ पंचायत राजेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर सभी गोवंशों को राजघाट के आश्रय स्थल पर भिजवाया। इस दौरान गांव में पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। जबकि इससे पहले स्कूल पर ताला लटका देख यहां शिक्षा ग्रहण करने आए बच्चे घर वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed