फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हाइवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हरिद्वार से कांवड लेकर लौटते कांवड़िए। - फोटो : BULANDSHAHR
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हाइवे
विज्ञापन

बुलंदशहर। पवित्र सावन माह में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा है। सावन मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों में भी इजाफा होने लगा है। शनिवार को शिव के जयकारों से हाइवे गूंज उठा। शिवभक्त हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर अपने गतंव्य की ओर लौटने लगे हैं। शिव की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

दो दिन बाद शिवरात्रि है। इससे पूर्व नगर की सीमा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 235 धीरे-धीरे केसरिया मय होने लगा है। अब गोमुख और हरिद्वार से जल भरकर अपने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की कतार बढ़ती जा रही है। शिवभक्तों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। शिवभक्तों द्वारा लाई गई मनमोहक झांकियों को देखने के लिए लोगों को भीड़ लग रही है। साथ ही शिवभक्त दिन-रात बोलबम का नारा लगाते हुए अपने-अपने शिवालयों की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं। उधर, कांवड़ियों की सेवा में सेवादार शिविर लगाकर जुटे हुए हैं। जनपद की विभिन्न सड़कों के किनारे लगे शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, ठहराव, स्नान, चाय, नाश्ता, स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं दी जा रही है। पुलिस अधिकारी शिवभक्तों के शिविरों का समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed