{"_id":"5d3c93778ebc3e6c9d3b4ce4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1811396124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को मिलेगा जिला पंचायत को नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को मिलेगा जिला पंचायत को नया अध्यक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। काफी समय से खाली चल रही जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट को सोमवार में नया अध्यक्ष मिल जाएगा। तीनों प्रत्याशी जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। यहां तक कि अपने परिजनों का भी फोन उठाने में गुरेज कर रहे हैं। सदस्य मनाने व गुणाभाग में सभी दावेदार लगे हुए हैं।
जिला पंचायत के उप चुनाव को अब एक दिन ही शेष रह गया है। 29 जुलाई की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा और शाम तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। उसी दिन नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बता दे कि नामांकन फार्म छह दावेदारों ने लिए थे। जिसमें से दो पूर्व अध्यक्ष आशा यादव, हरेंद्र यादव समेत धर्म सिंह पोल ने अपना नाम वापसी ले लिया था। तीन ही दावेदार रेनू चौधरी, ओमवीर सिंह और महेंद्र भैया मैदान में डटे हुए हैं। हालात यह है कि सभी दावेदार जिला पंचायत सदस्यों को घेरने के लिए अपने-अपने दांव चल रहे हैं। सदस्यों से मिलकर उन्हें लुभावने वादे और तत्काल फायदा देने की कोशिशों में लगे हुए हैं। यहां तक कि दो दावेदारों ने तो कुछ सदस्यों से ये तक कह दिया है कि जिले से बाहर कहीं भी घूमने जा सकते हैं और अपना फोन बंद कर दो। बस फोन 29 जुलाई की सुबह ही खोलना। गुणाभाग में इस कदर लगे हुए हैं कि प्रत्याशी अपने परिजनों तक का भी फोन नहीं उठा रहे हैं।