फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टायर फटने से पलटी टाटा 407, स्कूल वैन से टकराई, चार घायल

Fri, 26 Jul 2019 11:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्याना Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना: स्याना स्टेट हाईवे पर पलटी हुई टाटा 407 मिनी ट्रक - फोटो : BULANDSHAHR

स्याना-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलटी टाटा 407 मिनी ट्रक की चपेट में एक निजी स्कूल की वैन आ गई। इससे दो छात्रों के अलावा टाटा सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई और स्कूल पहुंच गए। स्कूल पहुंचने पर वाहनों की पोल खुलकर सामने आ गई। इतना ही नहीं एसडीएम, तहसीलदार और एबीएसए को भी स्कूल प्रबंधन वाहनों के कागजात नहीं दिखा पाया। यह अलग बात रही कि पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दोनों चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार की सुबह टाटा 407 फेरी वाले व्यापारियों को मय सामान लेकर स्याना से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। जैसे ही टाटा गांव नयाबांस के समीप पहुंची तो अचानक उसका टायर फट गया तो साथ ही एक्सल भी टूट गया। इसी दौरान क्षेत्र के एलिंग्वा पब्लिक स्कूल की एक वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। यह वैन टाटा की चपेट में आ गई और उसके नीचे आने से बाल-बाल बची। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन स्कूली वैन में सवार 12 में से दो बच्चे और टाटा में सवार दो लोग घायल हो गए। छात्र लकी शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे बुलन्दशहर उपचार के लिए भेजा गया। दूसरी छात्रा पृथ्वी को प्राथमिक उपचार के बाद उसके घर खाद मोहन नगर भेज गया। घायल फेरी वाले व्यापारी व स्याना के मौहल्ला अकबराबाद निवासी जैद व हसरत को उपचार के लिये स्याना सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूली बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ व कोतवाल घटना स्थल के साथ-साथ अस्पताल भी पहुंचे। बताया गया कि हादसे के बाद एसडीएम, तहसीलदार और एबीएसए ने स्कूल का निरीक्षण कर वाहनों के कागाज मांगे, तो प्रबंधन उपलब्ध नहीं करवा पाया। वहीं, सीओ धनप्रकाश त्यागी ने बताया कि पूरे सर्किल क्षेत्र में स्कूली वाहनों के प्रपत्रों एवं मानकों के अनुरूप वाहन चलने के लिए जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना को लेकर बीएसए से समस्त तहसील क्षेत्र के समस्त स्कूलों की सूची मांगी गई है। इस घटना में शामिल स्कूली वैन के कागजात एवं अन्य मानकों की जांच के लिए एआरटीओ प्रशासन व एबीएसए को स्कूल में भेजा गया है। - सुभाष सिंह, एसडीएम

प्रथम दृष्टया इस घटना में दोनों वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। जिसको लेकर दोनों चालकों सहित स्कूली वैन के रजिस्ट्रेशन न होने पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। टाटा का चालक फरार है और स्कूल वेन के ड्राईवर को चिन्हित कर लिया गया है। - नरेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाल

टायर फटने के चलते टाटा 407 अनियंत्रित होकर स्कूल वैन से टकरा गई। हादसे में स्कूल के दो बच्चों को चोटें आई थीं, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूल वैन से जुड़े कागजात पुलिस को उपलब्ध कराए जाएंगे। - राकेश चौहान, प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed