{"_id":"5d2f601c8ebc3e6cfe43b343","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1803859190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती, गंभीर
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, हालत गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवसी एक युवती मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे निजी अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को उसके परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। करीब 45 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, मोहल्ला निवासी कुछ लोगों ने बताया कि युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों नोएडा स्थित एक कालेज में साथ ही ग्रेजुएशन कर रहे हैं। युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। आए दिन युवती का अपने परिजनों से इस बाबत झगड़ा होता रहता था। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को भी युवती का अपने परिजनों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। शोर शराबा सुनकर परिजनों ने आग को बुझाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। युवती की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।