{"_id":"5d2f601d8ebc3e6d0d0e4982","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd180384870","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता की मौत गला दबाने के कारण हुई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मलखान सिंह की पुत्री मधु की शादी 5 वर्ष पूर्व शिकारपुर नगर निवासी सोनू पुत्र श्रीपाल के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 3-4 लाख रुपये खर्च किए थे। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और आए दिन मधु का उत्पीड़न कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। 13 जुलाई की शाम मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मधु की छत से गिरकर मौत होने की अफवाह फैलाई गई थी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। सीओ मनीष यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान मिले है। इसके अलावा उसकी मौत गला दबाने से हुई थी। इस मामले में मृतका के भाई नवीन की तहरीर पर मृतका के पति सोनू, ससुर श्रीपाल, सास कुसुम व ननद कोमल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। सीओ ने बताया कि आरोपी पति सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।