फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हरिद्वार के लिए होगा 30 बसों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हरिद्वार के लिए होगा 30 बसों का संचालन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन की महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेने के लिए शिवभक्तों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए उप्र परिवहन निगम ने कमर कस ली है। बुलंदशहर डिपो की ओर से फिलहाल 30 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 20 बसें अतिरिक्त रखी गई हैं, जिनका संचालन जरूरत पड़ने पर किया जाएगा।

सावन की महाशिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाने का बड़ा महत्व माना जाता है। इसके चलते जनपद से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश और गोमुख से कांवड लेने के लिए रवाना होते हैं। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का समय नजदीक आता जा रह है तो शिवभक्तों ने भी अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही कुछ शिव भक्त रात्रि के समय रवाना भी होना शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांवड़ लेने के लिए रवाना होने शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में बुलंदशहर डिपो ने शुरूआत में 30 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। साथ ही 20 बसों को अतिरिक्त रखा है। बताया गया कि इन बसों का संचालन जरूरत पड़ने पर किया जाएगा। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि हरिद्वार शिवभक्तों को पहुंचाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही इन बसों के चालक और परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed