{"_id":"5d2e10a98ebc3e6cdc3ab750","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1803299143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी से मारपीट व 50 हजार रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी से मारपीट व 50 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी से मारपीट, 50 हजार हड़पे
बुुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा में एक सेवानिवृत्त न्यायालय कर्मी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने गाली-गलौच करते हुए तोड़फोड़ की और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी पर 50 हजार रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में फहीमुद्दीन पुत्र नन्ने खां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वह जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। अगस्त 2016 में मोहल्ला साठा में एक मकान खरीदा था। इस मकान में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये मांगे थे, जो उन्होंने कुछ लोगों के सामने दे दिए थे। मकान खरीदने के बाद आरोपी व्यक्ति ने सक्षम न्यायालय में सिविल वाद दायर कर दिया। इसके बाद मकान खाली करने की एवज में आठ लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी तथा आरोपी ने पूर्व में लिए 50 हजार रुपये भी लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 10 जुलाई की शाम 7 बजे आरोपी वाहिद उर्फ खान अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। इन लोगों ने घर में रखे कूलर को तोड़फोड़ दिया तथा गाली-गलौच करते हुए आठ लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर पीड़ित और उसके पुत्र के साथ धक्का-मुक्की की गई। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर कोतवाल अरूणा राय ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।