फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दो समुदाय के बीच पथराव, जमकर चली बोतलें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दो समुदाय के बीच पथराव, जमकर चली बोतलें
विज्ञापन

औरंगाबाद। भावसी मार्ग पर सोमवार देर रात गोल गप्पे खाने के दौरान दो समुदाय लोगों की बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पथराव कर कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों से हमला कर दिया। जिससे तीन लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल है।

बता दें कि मोहल्ला सैनी नगर निवासी बबली सैनी का पुत्र देवेश चाट गोल गप्पे की ठेली लगाता है। देर रात भावसी रोड पर मोहल्ला जंगलीपीर निवासी नाजिम मेवाती गोल गप्पे खाने को पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने देवेश और उसके भाई पर पथराव करना शुरू कर दिया। बाद में कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों से हमला बोल दिया। हमले में देवेश और बोबी घायल हो गये। दो संप्रदाय के लोगों के बीच झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समुदाय के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कुछ देर बाद कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। देवेश का आरोप है कि तीन लोगो के साथ थाने में तहरीर देने के लिये गया था। लेकिन पुलिस ने तीनों युवकों को वहीं बैठा लिया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दूसरे समुदाय के एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच नगर के गणमान्य लोगों द्वारा समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed