{"_id":"5d2e0d2c8ebc3e6cbd38e0af","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd180320045","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए खुशखबरी : उर्वरक के दाम हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए खुशखबरी : उर्वरक के दाम हुए कम
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर ही नहीं, बल्कि उनके लिए खुशखबरी भी है। फसलों में प्रयोग की जाने वाली उर्वरक के दाम कम हो गए हैं। डीएपी के 100 रुपये और एनपीके के 65 रुपये कम हुए हैं। इस संबंध में आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उप्र ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं है। किसानों के लिए उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब तक सहकारी समितियों और फुटकर दुकानों पर डीएपी का रेट 1400 रुपये प्रति कट्टा था जबकि अब कम होकर 1300 रुपये हो गया है। इसी तरह एनपीके का रेट 1325 रुपये प्रति कट्टा था, जो अब कम होकर 1260 रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि उर्वरक के कम हुए दाम के संबंध में आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उप्र ने पत्र के माध्यम से आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आदेश से सभी सहकारी समितियों और फुटकर दुकानदारों को भी अवगत करवा दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस रेट से अधिक उर्वरक बेचा गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।