फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

3.49 लाख किसानों को मिली 69 करोड़ की सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
3.49 लाख किसानों को मिली 69 करोड़ की सम्मान निधि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 3.49 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 69 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सोमवार को उनके खातों में पहुंच गई है। दिवाली से पहले योजना की राशि मिलने पर किसान खुश हैं। इन किसानों को यह राशि योजना की 12वीं किस्त के रूप में भूलेख सत्यापन के आधार पर मिली है। इसके बाद आने वाली किस्त किसी भी किसान को बिना ई-केवाईसी करवाए नहीं मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से किसान हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना से जिले में 3.78 लाख किसान जुड़े हुए हैं। पिछले दिनों योजना के सभी पात्र किसानों के भूलेख का सत्यापन करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इससे पहले सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया था। कृषि विभाग की टीम ने जिले के किसानों का भूलेख का सत्यापन किया। साथ ही किसानों को अपनी आगामी किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी करवाने के लिए आह्वान किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक 3.49 लाख 729 किसानों का भूलेख सत्यापन हो गया, जिसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था। इन किसानों को सोमवार केंद्र सरकार की ओर से प्रति किसान दो-दो हजार रुपये की किस्त के तहत 69 करोड़ 94 लाख 58 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी है। किसानों को राशि मिलने पर खुशी की लहर है। उनका कहना है कि दिवाली से पहले किस्त की राशि मिलने से काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

60 हजार केवाईसी न करवाने वालों को भी मिली राशि
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोमवार को जिन 3.49 लाख किसानों के खातों में योजना की राशि भेजी गई है। उनमें करीब 60 हजार ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है। इस बार तो सरकार ने इन किसानों को राहत दे दी है, लेकिन उन्होंने यदि आगामी किस्त मिलने से पहले अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया तो वह योजना से वंचित हो जाएंगे। इसलिए इन किसानों को चाहिए कि वह जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 100 किसानों ने दिल्ली में मोदी के कार्यक्रम में की भागीदारी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करने के लिए सोमवार को दिल्ली स्थित आइएसआरआई पूसा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 100 प्रगतिशील किसान भागीदारी करने के लिए पहुंचे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. नदीम शाह, डा. रामानंद पटेल और शिव कुमार के साथ यह किसान सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां पर इन किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों की हुई वार्ता में भागीदारी की। इन किसानों को दो बसों में दिल्ली ले जाया गया। वही, दूसरी ओर प्रधानमंत्री से किसानों की हुई वार्ता का लाइव राजकीय कृषि विद्यालय में आयोजित हुए किसान मेले में भी किसानों को दिखाया गया।
बोले किसान
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने से काफी राहत मिलेगी। इस राशि का प्रयोग किसी न किसी काम में किया जा सकेगा। - नरेश कुमार।
सम्मान निधि के लिए पिछले काफी समय से इंतजार था। अब किस्त मिलने पर काफी खुशी हुई है। इस राशि का प्रयोग आगामी फसल की बुआई में किया जाएगा। - ओमपाल सिंह।

जिले के 3.49 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये भेज दिए गए हैं। किसानों को 69 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। दिवाली से पहले किस्त की राशि मिलने से किसान काफी खुश हैं। - डिपिन कुमार, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed