फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

मंदिर के पुजारी को पीट पीटकर किया अधमरा, जिला अस्पताल रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
मंदिर के पुजारी को पीट पीटकर किया अधमरा, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव जवासा में एक अधेड़ ने नशे की हालत में मंदिर में रह रहे पुजारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात गश्त पर निकले थाना प्रभारी ने मंदिर से खून बहता देख ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और घायल पुजारी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव जवासा स्थित शिव मंदिर में सुमंत गिरि पिछले 15 वर्ष से पुजारी का काम कर रहे हैं। मंगलवार देर रात गांव का ही मलखान सिंह मंदिर में भांग पी रहा था। जिसे देख कर पुजारी द्वारा मना किया गया। जिस पर मलखान आग बबूला हो उठा और उसने पुजारी पर ईंट व डंडे से हमला कर दिया। मलखान ने पुजारी पर ताबड़तोड़ वार किए और लहूलुहान हालत में पुजारी के बेहोश होने पर मरा हुआ समझ कर भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं देर रात थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह गश्त कर रहे थे। जब वह मंदिर के निकट पहुंचे तो वहां खून मंदिर से बाहर आता देख उन्होंने अंदर जाकर देखा। जहां पुजारी सुमंत गिरी लहूलुहान हालत में अचेत पड़े थे। इसकी सूचना उन्होंने गांव में प्रधान व अन्य ग्रामीणों को दी। साथ ही पुजारी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर न पहुंचते थाना प्रभारी तो चली जाती जान
यदि मंगलवार देर रात गश्त करते हुए थाना प्रभारी मौके पर न पहुंचते तो पुजारी की रात में ही मृत्यु हो जाती। लेकिन थाना प्रभारी की सजगता के कारण पुजारी को देर रात सही समय पर उपचार मिल गया। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुजारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। - वंदना शर्मा, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed