फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, भतीजा गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, भतीजा गंभीर
विज्ञापन

बीबीनगर। गांव चित्सौना अलीपुर निवासी पूर्व प्रधान भीम सिंह की सोमवार रात हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, उनका भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गांव चित्सौना अल्लीपुर के पूर्व प्रधान भीम सिंह अपने भतीजे अशोक के साथ सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हापुड़ गए थे। जहां से वह दोनों देर रात को ही वापस लौट रहे थे। जब वह दोनों गढ़मुक्तेश्वर से स्याना की ओर आ रहे थे तब बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। गंभीर रुप से घायल अशोक ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने पूर्व प्रधान भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गांव में शोक की लहर, हुआ अंतिम संस्कार
हादसे में पूर्व प्रधान की मौत के बाद से गांव में शोक की लहर है। सोमवार रात को हादसा होने के बाद परिजनों के अलावा अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed