फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे, महिला से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे, महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला से एक चिकित्सक ने प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने चिकित्सक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी चिकित्सक के विरूद्ध धोखाधड़ी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि गांव के एक चिकित्सक से उसकी जान पहचान थी। उसने चिकित्सक से गुलावठी में एक प्लॉट दिखवाने को कहा। जिस पर चिकित्सक ने गुलावठी में एक प्लॉट उसे दिखाया। प्लॉट का सौदा 10 लाख रुपये में कराने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गई। उसे पांच लाख रुपये चिकित्सक को दे दिए। महिला का आरोप है कि काफी समय बाद बैनामा नहीं होने पर जब उसने रकम का तकादा किया तो आरोपी ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ह धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपी अब उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोधाखड़ी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed