फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

बाहरी व्यक्ति के अल्ट्रासाउंड करने पर सेंटर सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
बाहरी व्यक्ति के अल्ट्रासाउंड करने पर सेंटर सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीएमओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर अंपजीकृत व्यक्ति द्वारा खुलेआम अल्ट्रासाउंड किए जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने पुलिस और स्वास्थ्य अफसरों संग नगर की पुरानी जेल के सामने स्थित मोहन हॉस्पिटल का निरीक्षण् किया। यहां अपंजीकृत युवक अल्ट्रासाउंड करते मिला। फिलहाल अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर स्वास्थ्य विभाग को जांच सौंप दी गई है।
मोहन हॉस्पिटल स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर एक महिला रेडियोलॉजिस्ट के नाम से पंजीकृत है। जिस पर किसी अन्य युवक द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने पर नगर निवासी एक युवक ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी गई। नगर मजिस्ट्रेट बृहस्पतिवार दोपहर सीओ सिटी संग जांच के लिए मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य अफसरों को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराजसमेत अन्य अफसर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
मोहन हॉस्पिटल में महिला रेडियोलॉजिस्ट की जगह पुरुष द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है। - मीनू राणा, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों द्वारा मौके पर बुलाए जाने पर मोहन हॉस्पिटल स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचा। कर्मी से कमरे को सील करवा दिया गया है। - डॉ. सुनील कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed