{"_id":"6255b24e94893a4db30b743b","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd236792532","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन को लेकर सब्जी विक्रेता पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन-देन को लेकर सब्जी विक्रेता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेन-देन को लेकर सब्जी विक्रेता पर किया जानलेवा हमला
औरंगाबाद। पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता को शराब के नशे में धुत होकर आए दो युवकों से सब्जी की रकम मांगना महंगा साबित हुआ। आरोपियों ने रुपये मांगने पर अपने अन्य साथियों को बुलाया और विक्रेता की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसके गल्ले में रखी दस हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। गंभीर रुप से घायल सब्जी विक्रेता को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी सादकीन कुरैशी की बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे सादकीन प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। बताया गया कि इस दौरान मोहल्ला शहीदगढ़ी निवासी दो युवक शराब के नशे में धुत होकर सब्जी खरीदने के लिए उसकी दुकान पर पहुंच गए। आरोपियों के द्वारा सब्जी खरीदने के बाद दुकानदार ने उनसे रुपये मांगे। जिस पर आरोपियों ने रुपये देने से इंकार करते हुए दुकानदार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से उसे भुगतने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपियों ने मोहल्ले में फोन करके 10-15 अज्ञात साथियों को लाठी डंडे लेकर बुला लिया। साथ ही आरोपियों ने सादकीन की दुकान पर पहुंचते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उसके गल्ले में रखे दस हजार रुपये भी लूट लिए। इस दौरान एक आरोपी ने सादकीन के एक आंख पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट पहुंची है। सब्जी विक्रेता की दुकान पर मारपीट की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि, अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना पुलिस तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।
कोट
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी