फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

सड़क के लिए महिलाओं ने नगर पालिका में किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
सड़क के लिए महिलाओं ने नगर पालिका में किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला सुशीला विहार द्वितीय और रामा एंक्लेव में सड़क निर्माण कराने के लिए महिलाओं ने नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया। भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने कार्य शुरू कराने के लिए 20 दिन का समय मांगा। इस पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुशीला विहार द्वितीय और रामा एंक्लेव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। जबकि अधिकारियों ने दावा किया था कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इसके साथ ही नालियां भी ठीक नहीं है, जिससे कच्चे रास्ते पर जलभराव होता है। इससे जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो हादसा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलोनी के लोग वर्षों से वाटर टैक्स दे रहे हैं लेकिन नगर पालिका ने पानी के कनेक्शन नहीं कराए हैं। जिससे लोग अब भी हैंडपंप और सबमर्सिबल के भरोसे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और पानी के कनेक्शन जारी करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि रामा एंक्लेव में इंद्रपाल सिंह के मकान से राजेंद्र सिंह के मकान तक, सविता के मकान से कैलाश शर्मा के मकान तक, ब्रह्मपाल सिंह के मकान से साहब सिंह के मकान तक सड़क काफी खराब है। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी को भी नीचे बैठा लिया। बाद में नामित सभासद हितेश गर्ग, भाजपा नेता सुखदेव शर्मा और नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने महिलाओं को समझाया और कहा कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गया है। बोर्ड बैठक में इसकी पुष्टि करने और कार्यादेश जारी करने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर डॉ. जगत सिंह सिसौदिया, सविता शर्मा, मीनू चौधरी, मोनिका चौधरी, मिथलेश शर्मा, सुशीला, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed