फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandseher mms scandal

बुलंदशहर में नवविवाहिता के एमएमएस ने मचाई सनसनी

Mon, 11 Mar 2013 10:49 AM IST
बुलंदशहर/गुलावठी/अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/गुलावठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
bulandseher mms scandal
लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई। प्रेम में बड़े-बड़े दावे करने वाले युवा किस पल विश्वासघात का शिकार हो जाएं इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। आलम यह है कि लैला-मजनू, हीर और रांझा के प्यार को पीछे छोड़ देने की कसमें खाकर प्यार को परवान चढ़ाने वाले आधुनिक युग के युवा दो कदम के साथ में ही विश्वासघात की नई इबारतें लिखते ही चले जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेम में विश्वासघात का आधुनिक हथियार ‘एमएमएस’ भी अत्याधुनिक है। एक एमएमएस न जाने कितनी ही युवतियों और महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। ‘एमएमएस’ से विश्वासघात की एक और घटना इन दिनों सुर्खियों में है। 28 मिनट के इस एमएमएस ने पूरे गलावठी में सनसनी फैला दी है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस में किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


नवविवाहिता जैसा मेकअप किए हुए एक महिला का एमएमएस इन दिनों कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों की मानें तो महिला का या तो मायका अथवा ससुराल गुलावठी क्षेत्र में है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि एमएमएस में गुलावठी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमएस में पुरुष का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। कुछ लोगों का कहना है कि महिला की शादी होने के बाद उसके पूर्व प्रेमी ने यह करतूत की है। हालांकि, कुछ का मानना है कि उसके पति के मोबाइल से किसी दोस्त ने एमएमएस लेकर बाजार में उतार दिया है और मानमर्यादा के कमोवेश महिला और उसके परिवार वाले मामले की पुलिस में शिकायत नहीं कर पाए हैं।

बेबसी के बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का सफर
जिले में महिला और लड़कियों की आबरू से खिलवाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार लड़कियां अपने प्रेमी के शैतानी इरादों का शिकार होकर आबरू दांव पर लगा बैठीं हैं। इस घिनौने कृत्य की हकीकत यह है कि कुछ ही लड़कियां और महिलाएं अपनों के हाथों छले जाने के बाद उन पर कार्रवाई की हिम्मत दिखा पाती हैं।

इस मामले की कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई है और ना ही इस तरह की किसी ने सूचना दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 - वीरेंद्र सिंह यादव, थाना अध्यक्ष, गुलावठी


एमएमएस के चर्चित मामले

- गुलावठी क्षेत्र में एक वर्ष पहले एक फोटोग्राफर ने छात्रा को प्र्रेम जाल में फंसाकर उसकी अश्लील क्लीपिंग तैयार कर ली थी। आरोपी छात्रा को ब्लैक मेल करता रहा और बाद में क्लीपिंग इंटरनेट पर डाल दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था।
- पांच माह पहले शिकारपुर क्षेत्र की छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाकर प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़िता ने एक रालोद नेता को नामजद कराकर जेल भिजवाया था।
- जहांगीराबाद क्षेत्र में छह माह पहले प्रेमी ने छात्रा की अश्लील क्लीपिंग बनाकर इंटरनेट पर डाल दी थी। पीड़िता के परिवारवालों ने पुलिस से शिकायत की थी।
- जुलाई 2012 में खुर्जा के जंक्शन चौकी क्षेत्र में स्कूल से लौट रही एक किशोरी से आठ लड़कों ने गैंगरेप कर एमएमएस बनाया था। आरोपियों ने यह एमएमएस बाजार में उतार दिया था।  
- छतारी क्षेत्र में एक वर्ष पहले प्रेमी ने किशोरी की अश्लील क्लीपिंग बनाई और फोटो खींचकर बाजार में उतारे दिए थे।
 - डेढ़ वर्ष पहले खुर्जा क्षेत्र में एक सुरक्षाकर्मी की बेटी का विवाह होने के बाद उसके प्रेमी ने अश्लील फोटो प्रेमिका के ससुराल भेज दिए थे।
 - पांच वर्ष पहले एक निजी बैंक में काम करने वाली लड़की से चार लोगों ने गैंगरेप किया था और उसका अश्लील एमएमएस बनाया था। चारों आरोपी जेल भेज दिए गए थे।


पब्लिक स्कूल की टीचर को भेजा अश्लील एमएमएस
नगर की एक कालोनी निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका और उसके परिवार की अश्लील एसएमएस ने नींद उड़ा दी है। अज्ञात आरोपी शिक्षिका के मोबाइल पर लगातार अश्लील एमएमएस और एसएमएस भेज रहा है। पीड़िता के परिजनों ने कालोनी के युवक पर शक जता कर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका का आरोप है कि किसी ने उसे दो सप्ताह पूर्व अज्ञात नंबर से तीन अश्लील एसएमएस भेजे, लेकिन वो चुप रही। आरोप है बीते बृहस्पतिवार को किसी ने उसे अज्ञात नंबर से अश्लील एमएमएस भेजा। शिक्षिका ने एक युवक पर शक जताते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। आरोप है कि युवक कई दिन से स्कूल जाने वक्त पीछा कर परेशान कर रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के तहरीर देने से इनकार कर मौखिक शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed