फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandsahar News

हरे रंग के मतपत्र से चुनी जाएगी गांव की सरकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bulandsahar News
हरे रंग के मतपत्र से चुनी जाएगी गांव की सरकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होती दिख रही हैं। प्रधान सहित चार पदों का चुनाव कराने के लिए मतपत्र छपवाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। नए साल में मतपत्र मिलने की उम्मीद है। वोटर गांवाें की सरकार चुनने के लिए प्रधान पद के लिए हरे रंग के मतपत्र पर ठप्पा लगाएंगे।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल गत 25 दिसंबर को पूरा हो गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए नए चुनाव कराने की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री आवश्यकता अनुसार जुटाने में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय है। पंचायत चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतपत्र हैं। इसकी छपाई को लेकर पैकिंग तक कार्य बहुत ही सावधानी से करना होता है। पंचायत के चार पदों के चुनाव के लिए मतपत्रों की छपाई के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी गई थी। इसकी छपाई भी शुरू हो गई है। बताया गया कि मतपत्र नए साल में मिल जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर जो मतपत्र छपेंगे, उनमें प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र शामिल होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्र का रंग सफेद होगा। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग और सदस्य क्षेत्र पंचायत के मतपत्र का रंग नीला होगा। सबसे अधिक मतपत्रों की छपाई ग्राम पंचायत सदस्यों की होगी। वहीं, दूसरी ओर पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची की पांडुलिपी तैयार की जा रही है। अफसरों का दावा है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार ही मतदाता पुनरीक्षण से लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय और जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायतवार श्रेणीवार 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की सूचना निध्रारित प्रारूप पर एकत्रित की जा रही है। इसे अपलोड कर निदेशक पंचायती राज को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्रों की छपाई जल्द हो जाएगी और संभावना है कि नए साल में प्रधान समेत चारों पदों पर होने वाले चुनाव के मतपत्र प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed