फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandsahar News

गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द से जल्द करें पूरा-डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bulandsahar News
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द करें पूरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेसवे में तहसील स्याना के 8 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी चुनकुराम पटेल द्वारा राजस्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसंपत्तियों के मूल्यांकन करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम रविन्द्र कुमार ने राजस्व विभाग से तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, वन विभाग, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता वाली परियोजना है, इसलिए परियोजना में संबंधित गांवों में भूमि अधिग्रहण के कार्यों को शीघ्रता से संपन्न कराया जाए। भूमि अधिग्रहण के बाद संबंधित किसानों को नियमानुसार भुगतान किया जाए, जिससे परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। भूमि उपलब्ध कराने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसएलएओ सतीश कुशवाहा सहित राजस्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed