फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandsahar news

लागू हुई आचार संहिता, हटने लगे पोस्टर-बैनर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandsahar news
बुुलंदशहर में आचार संहिता लागू, हटने लगे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन

बुलंदशहर। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के एलान के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट पर आ गया है। घोषणा के तुरंत बाद से ही नगर में लगेे राजनीतिक होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाए जाने लगे हैं। जिसकी कमान स्वयं नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने संभाली है।

जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान न तो किसी प्रकार का धरना और न ही प्रदर्शन को अनुमति मिलेगी। वहीं, सरकारी महकमों में किसी भी नए काम को अनुमति नहीं दी जाएगी। सिर्फ वही काम चलेंगे जिनकी निविदा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। मंगलवार को जैसे ही चुनाव आयोग ने उपचुनाव का एलान किया वैसे ही जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया। नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा और एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह ने कर्मचारियों को लेकर नगर के विभिन्न चौराहे और मार्गों पर से राजनीतिक दलों के लगे हुए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवा दिए। जिसमें कालाआम चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, स्याना अड्डा चौराहा, भूड़ चौराहा, राजेबाबू रोड, लल्ला बाबू चौराहा, डीएवी तिराहा, बाइपास रोड आदि से होर्डिंग व बैनर हटवा दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे किसी भी प्रकार के राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाना संहिता के खिलाफ है। क्षेत्र में सभी स्थानों से पोस्टर बैनर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed