फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSA office imposed on lock

बीएसए दफ्तर पर लगाया ताला

Mon, 25 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
BSA office imposed on lock
बुलंदशहर में सोमवार को बीएसए दफ्तर का गेट बंद कर नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता।  - फोटो : अमर उजाला

गांव लड़ाना के स्कूल में फर्जी नियुक्ति को लेकर ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बीएसए कार्यालय गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की। उधर भाकियू नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि मामले में जो भी अधिकारी शामिल हैं उनके खिलाफ भाकियू ने आंदोलन छेड़ दिया है। यशवीर सिंह ने कहा कि भाकियू आंदोलन तेज करेगी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कैप्टन विशन सिंह सिरोही ने कहा कि एक मई से डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर विन्नू पंडित, बाबूराम, शिवदत्त शर्मा, जयभगवान शर्मा, शिव कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा और बबलू शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बीएसए कार्यालय पर धरने पर डटे ग्रामीणों ने बीएसए कार्यालय का गेट बंद कर नारेबाजी की। ग्रामीण लति शर्मा, भूदेव, सुमित, सतेंद्र शर्मा और संजय गुर्जर आदि ने चेतावनी दी है कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक नियुक्ति रद़्द नहीं होगी।


वहीं, सहायक अध्यापक की नियुक्ति के संबंध में की गई बेसिक शिक्षा विभाग और एसडीएम स्याना की जांच में अंतर पाए जाने पर बीएसए वेदराम ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।  डीएम के आदेश पर हुई इसकी तीसरी जांच में बीएसए वेदराम ने दावा किया है कि नियुक्ति वैध है और उनके स्तर से किसी तरह की अनियमितताएं नहीं बरती गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed