फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother-in-law entered the room and tried to rape her

Bulandshahar News: जेठ ने कमरे में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law entered the room and tried to rape her
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ जेठ ने कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर उल्टा ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए मारपीट की और घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में एसएसपी के आदेश पर एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब चार साल पहले उनका निकाह मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन

निकाह में उसके परिवार वालों ने करीब नौ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वालाें ने बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता के साथ आए दिन गाली गलौज एवं मारपीट की जाती थी। बीते दिनों जेठ ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसकी शिकायत करने पर ससुराल वालों ने उस पर ही आरोप लगाते हुए बुरी तरह मारपीट की। 6 अक्तूबर 2024 को ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

बाद में मारपीट कर बुलंदशहर लाकर मायके के समीप सड़क पर छोड़ दिया, जहां पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पति ने तीन तलाक भी दे दिया। देहात पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed