फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Break out the side of the river water, increased people's problems

किनारे तोड़ चला गंगा का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Break out the side of the river water, increased people's problems
नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
नरौरा बैराज पर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को 56 हजार 952 क्यूसेक की बढ़ोतरी के साथ जलस्तर 2 लाख 690 क्यूसेक पहुंच गया। चार दिन से जल स्तर में बढ़ोतरी होने से वाटर लेवल लो फ्लड से मध्यम फ्लड में पहुंच गया है। उफनाती गंगा को देख ग्रामीण भयभीत हैं। करीब 10 गांवों की फसलें गंगा के बाढ़ क्षेत्र में डूब गई हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसएसपी वैभव कृष्ण ने अनूपशहर पहुंचकर जल स्तर का जायजा लिया और अफसरों को सचेत रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


गंगा में बढ़ते जल स्तर के कारण तमाम स्नान घाट डूब चुके हैं। बच्ची खेड़ा, तौरई, सिरोरा, हसनपुर, रूड़, भेरिया और मुबारकपुर समेत करीब 10 गांवों में फसलें डूब चुकी हैं। इन गांवों में हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। नरौरा बैराज हेड वर्क्स के एसडीओ रामकिशन वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम नरौरा बैराज पर कुल पानी की आवक दो लाख 690 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में एक लाख 91 हजार 073 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी एवं पीएलजीसी नहरों में क्रमश 7039 व 2578 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।  
विज्ञापन

...
गंगा नदी के जल स्तर की दिनवार स्थिति
नरौरा बैराज पर शनिवार को पानी की आवक 75 हजार 693 क्यूसेक प्रति सेकेंड थी।
नरौरा गंगा बैराज पर रविवार को पानी की आवक एक लाख 23 हजार 36 क्यूसेक प्रति  सेकेंड़ रही।
नरौरा बैराज पर सोमवार को पानी की आवक एक लाख 43 हजार 738 क्यूसेक प्रति सेकेंड रही।
नरौरा में मंगलवार को पानी की कुल आवक दो लाख 690 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है।
        
गंगा के लेवल की दिनवार स्थिति
नरौरा गंगा बैराज पर पानी के खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। नरौरा बैराज पर ढ़ाई लाख क्यूसेक जलस्तर पहुंचने पर पानी खतरे के निशान पर पहुंचता है। गत शनिवार को गंगा नदी का वाटर लेवल 177.89 मीटर एवं रविवार को बढ़कर 178.11 मीटर पर था। जो कि सोमवार को बढोत्त्तरी के साथ 178.22मीटर पहुंच गया। मंगलवार को बैराज पर लेवल 178.34 मीटर पहुंच गया। वाटर लेवर खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण उफान मारती गंगा को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed