फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brahmin community burnt the effigy of SP spokesperson Rajkumar Bhati

Bulandshahar News: ब्राह्मण समाज ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का फूंका पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmin community burnt the effigy of SP spokesperson Rajkumar Bhati
सिकंदराबाद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन करते ब्राह्मण समाज के
सिकंदराबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बुधवार को ब्राह्मण समाज ने रोष जताया। साथ ही नेशनल हाईवे स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर दनकौर तिराहे पर पहुंच राजकुमार भाटी का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली पहुंचकर सपा प्रवक्ता पर कार्रवाई के लिए कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अभद्र टिप्पणी की। इसको लेकर देशभर के ब्राह्मण समाज में रोष बना हुआ है। बुधवार शाम ब्राह्मण समाज समेत विभिन्न समाजों के लोग राधा-कृष्ण मंदिर पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकाल दनकौर तिराहे पर पहुंचे। दनकौर तिराहे पर राजकुमार भाटी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। नवीन शर्मा, प्रदीप शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की आस्था, सम्मान और धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सपा प्रवक्ता के अभद्र बोल पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी दोबारा हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए सपा प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पुलिसबल तैनात रहा। प्रदर्शन में दीपक दुलहरा, डॉ. प्रदीप दीक्षित (अध्यक्ष नगर पालिका), अरविंद दीक्षित, सचिन राज सिंह, दिनेश पालीवाल, विनोद शर्मा, केशव दीक्षित, सोनू शर्मा, रविंद्र शर्मा और आशीष पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed