फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bose system further unaided

नेताजी की हनक के आगे सिस्टम बेबस

Mon, 23 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bose system further unaided
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नेताओं की हनक के आगे नामांकन स्थल पर प्रशासनिक अमला बेबस दिखा। सोमवार को नामांकन करने पहुंचे लगभग सभी दलों के प्रत्याशियों ने आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाईं। आलम यह रहा कि जिस प्रतिबंधित क्षेत्र में आम आदमी तक को जाने की मनाही है वहां नेताजी की कार सरपट दौड़ रही थी।

आरओ कक्ष में प्रत्याशियों के साथ पांच लोगों की जगह आठ लोग एक साथ घुसते दिखाई दिए। दरअसल, सोमवार दो बजकर 47 मिनट पर नरेंद्र भाटी और अन्य नेता सपा के सिकंदराबाद सीट से उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव का नामांकन कराने के लिए नामांकन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


नियमानुसार नरेंद्र भाटी की कार चांदपुर के पास बेरिकेडिंग पर रोक दी जानी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने सत्ता के गलियारों में हनक रखने वाले एमएलसी की कार को रुकने का इशारा करने तक की जहमत नहीं उठाई। दूसरे बेरिकेडिंग पर भी एमएलसी की कार सरपट निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नरेंद्र भाटी की कार नामांकन स्थल के मुख्य गेट तक पहुंच गई तो आचार संहिता उल्लंघन की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, मामला बढ़ता देख पुलिस ने कार को साइड करवा दिया। इसी तरह, डिबाई विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार हरीश लोधी के साथ जिलाध्यक्ष अब्दुल रब समेत छह लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए।

चेकिंग स्थल पर पुलिस के ट्रेनी अधिकारी आलोक कुमार ने उनमें से एक सदस्य बादल यादव को रोकना चाहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में सपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर नामांकन स्थल पर पहुंचे तो आलम यह रहा कि किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की।

वे भी हरीश लोधी के साथ हो लिए। मामला तूल पकड़ने पर एसडीएम रितु पुनिया ने आरओ कक्ष में पहुंचकर बादल यादव और एक अन्य को बाहर निकाला।

लाउडस्पीकर बजाने पर फंसे बंशी,एफआईआर
चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन में फंसे कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि बिना परमिशन के प्रत्याशी ने अपने चुनावी कार्यालय पर सभा करने के लिए लाउडस्पीकर लगवाया और कार्यकर्ताओं को खाना खिलाया।

सूचना पर पहुंची उड़नदस्ते की टीम ने कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई है।  कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एनएच प्लाजा पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था। कार्यालय पर कांग्रेस के प्रत्याशी बंशी पहाड़िया ने जनसभा का आयोजन किया था।

इसके अलावा कार्यालय पर लाउडस्पीकर बजाने व कार्यकर्ताओं को भोजन कराया। इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी बंशी पहाड़िया ने प्रशासन से परमिशन नहीं ली थी। सूचना पर पहुंची उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी शुरू कर दी।


टीम के प्रभारी आशुतोष सारस्वत ने पूरे मामले को एसडीएम राहुल यादव को अवगत कराया। इसके बाद उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी बंशी सिंह पहाड़िया के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

नामांकन स्थल पर सुरक्षा रही रामभरोसे
एसडीएम रितु पुनिया ने नामांकन स्थल की सुरक्षा का हवाला देकर आला अधिकारियों को बताया है कि सीओ सिटी नामांकन स्थल पर नहीं आ रही हैं। सिटी और देहात के कोतवाल भी गायब हैं। दोनों नायब तहसीलदार का अतापता नही है। ऐसे में नामांकन स्थल पर अकेली महिला अधिकारी की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य गेट पर कैंडिडेट्स के साथ ज्यादा लोगों को भेजा जा रहा है। यदि गेट पर ही कायदे से स्क्रीनिंग कर ली जाए तो अंदर गहमागहमी की नौबत नहीं आएगी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने इसे बड़ी चूक मानते हुए पुलिस अधिकारियों को खरी खरी सुनाई है।


मामला संज्ञान में हैं, इसकी शिकायत भी फोन पर मिली है। जो अधिकारी सुरक्षा में चूक कर रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी समझ लें। अन्यथा आने वाला समय उनके लिए ठीक नहीं होगा। नामांकन की वीडियो देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार मिश्र, डिप्टी निर्वाचन अधिकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed