फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   boring scheem

बोरिंग योजना के लिए अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
boring scheem
बोरिंग योजना के लिए अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब किसानों को उथले बोरिंग (निशुल्क) के लिए अधिकारियों और विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब किसान पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे और उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इस साल शासन की ओर से उथले बोरिंग योजना के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। इससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सकेगा।
जिले में बोरिंग योजना (निशुल्क) करीब दो दशक से अधिक से संचालित है। इसके लिए अब तक किसानों को तमाम दस्तावेज लेकर ब्लॉक व जिलों के कार्यालयों में चक्कर काटना पड़ता था। आवेदन जमा होने के बाद भी सभी किसानों को यह सुविधा नहीं मिल पाती थी क्योंकि शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित होता था। किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस साल शासन ने निशुल्क बोरिंग योजना में बदलाव कर दिया है। इस साल शासन की ओर से किसी तरह का लक्ष्य निर्धरित नहीं किया गया है। जिससे अधिक से अधिक पात्र किसानों को यह सुविधा मिल सके। किसान jjmup.org पोर्टल पर निशुल्क बोरिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद लघु सिंचाई विभाग इसकी पड़ताल कर रिपोर्ट लगाएगा। इसके बाद संबंधित किसान के खाते में अनुदान की राशि मिल जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले इस योजना का नाम निशुल्क बोरिंग योजना था, जिसे अब शासन ने बदल कर उथले बोरिंग योजना के नाम दे दिया है। अब यह योजना उथले बोरिंग योजना के नाम से संचालित होगी।
विज्ञापन

उथले बोरिंग योजना अब परी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है। अब योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार की ओर से योजना के लिए लाभ निर्धारित नहीं किया है। आवेदन के बाद सीधे ही किसान को योजना का लाभ मिलेगा। - हरिओम, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed