{"_id":"6661ebbd71761ac37704f5b4","slug":"body-of-teenager-who-drowned-while-bathing-at-gandhi-ghat-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-116877-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गांधी घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गांधी घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरौरा। गांधी घाट पर चचेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने आया किशोर बृहस्पतिवार को स्नान के दौरान गहरे जल में जाकर डूब गया। गोताखोरों ने तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर शव नदी से बरामद किया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव को साथ ले गए।
संभल जनपद के थाना गुन्नोर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 17 वर्षीय दुर्वेश कुमार बृहस्पतिवार को चचेरे भाई भानू के साथ गंगा स्नान को गांधी घाट नरौरा आया हुआ था। स्नान के दौरान किसी तरह गहरे पानी में पहुंच जाने से दुर्वेश लापता हो गया। चचेरे भाई ने शोर मचाया तो स्थानीय नाविकों ने गंगा में छलांग लगा दी और युवक की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे के बाद किशोर का शव नदी से बरामद किया जा सका। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।