फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   board exam

वाणिज्य के शिक्षक जांच रहे सामाजिक विज्ञान की कॉपियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
board exam
वाणिज्य के शिक्षक जांच रहे सामाजिक विज्ञान की कॉपियां
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा। सूरजमल जटिया इंटर कॉलेज में वाणिज्य के शिक्षक द्वारा सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांचने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा अभी तक करीब 250 से ज्यादा कॉपियों की जांच की जा चुकी है। केंद्र उपनियंत्रक को शिकायत मिलने के बाद शिक्षक को मूल्यांकन करने से रोक दिया गया है। शिक्षक और उसके स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी मामले से अवगत कराया गया है।
अगौता ब्लॉक के पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के शिक्षक गिरीश चंद जोशी वाणिज्य के शिक्षक हैं। उन्होंने वाणिज्य विषय से परास्नातक की पढ़ाई की है। मूल्यांकन के लिए पब्लिक इंटर कॉलेज की ओर से उनका नाम सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों में भेेजा गया। इसी के साथ उनकी ड्यूटी खुर्जा के एसएमजे इंटर कॉलेज में हो रहे मूल्यांकन में लगाई गई। केंद्र पर सामाजिक विज्ञान, कला और अन्य विषयों की कॉपियां जांची जा रही हैं। बिना किसी जांच पड़ताल के उनको सामाजिक विज्ञान विषय की कॉपियां जांचने के लिए ड्यूटी लगाई गई, 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक करीब 250 से ज्यादा कॉपियां जांच चुके हैं। दूसरे विषय की कॉपियां जांचने से मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका है। इसको लेकर शुक्रवार को केंद्र उपनियंत्रक और प्रधानाचार्या से शिकायत की गई, जिस पर उन्होंने जांच की।
विज्ञापन

मृतक आश्रित में नौकरी लगी है। वह कामर्स विषय के शिक्षक हैं। जिस विद्यालय में वह शिक्षक है, वहां कॉमर्स नहीं है। उनसे सामाजिक विज्ञान पढ़वाया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए उनका नाम भेजा। इस संबंध में डीआईओएस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिता भारद्वाज, प्रधानाचार्य, एसएमजे इंटर कॉलेज
शिक्षक आयोग से आया था। मैनेजमेंट ने उसे नियुक्ति दी है। मेरे विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की तैनाती नहीं है। उनसे सामाजिक विज्ञान पढ़वाया जा रहा है। मूल्यांकन में ड्यूटी बोर्ड से लगी है।
- उदय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़
उप नियंत्रक ने दूसरे विषय के शिक्षक द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की शिकायत की। इसके बाद केंद्र पर पहुंचकर संबंधित परीक्षक को हटा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। बोर्ड को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- शिवकुमार ओझा, डीआईओएस
उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा हुआ मूल्यांकन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में हिंदी, अंग्रेजी और भूगोल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में मिली गड़बड़ी के मामले में दोबारा मूल्यांकन शुरू हो गया है। शुक्रवार को उप नियंत्रक ने अपने सामने संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे परीक्षकों से कराया। इसमें गलत दिए गए अंकों को सही किया गया। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने गलत मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई के लिए बोर्ड को पत्र लिख दिया है। बोर्ड से संबंधित परीक्षकों पर कार्रवाई होगी। वहीं केंद्र के उप नियंत्रक सीपी अग्रवाल ने बताया कि परीक्षक पहले ही सही से जांच करते तो केंद्र की बदनामी नहीं होती। साथ ही बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ नहीं होता। जिन छात्र-छात्राओं के पास होने लायक अंक नहीं थे, वह अच्छे नंबरों से पास हो रहे थे। विभाग अपने स्तर से मामले की जांच कर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और उत्तर पुस्तिकाओं को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed