फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Blood testing facility will soon be available at 18 centres

Bulandshahar News: 13 सीएचसी समेत 18 केंद्रों पर जल्द मिलेगी ब्लड जांच की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) खोली गई हैं। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं ब्लॉक स्तरीय पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यूनिट खोली गई हैं। अब इन सभी पर ब्लड जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जा रही हैं। इन मशीनों से रोगी स्थानीय स्तर पर ही 73 तरह की ब्लड जांच करवा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी एवं ब्लॉक स्तरीय पीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए यूनिट स्थापित की गई हैं। यहां 15वें वित्त आयोग से निर्माण कार्य कराया गया। निर्माण कार्य पूरा होने पर बीपीएचयू में ब्लड जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जा रही हैं। इनके संचालन के लिए सीएमओ स्तर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी एमओआईसी एवं लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ब्लड जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इनके शुरू होने पर रोगियों के लिए सुविधाएं और बढ़ जाएंगी और उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रत्येक यूनिट पर खर्च हुए 50-50 लाख रुपये
जिले के गुलावठी, बीबीनगर, स्याना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अगौता, पहासू, शिकारपुर, दानपुर, डिबाई, मुनि, ऊंचागांव व लखावटी सीएचसी एवं पांच ब्लॉक स्तरीय पीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई गई। यहां पर 10 मीटर लंबाई व 13 मीटर चौड़ाई जमीन पर बीपीएचयू के लिए एक कक्ष बनाया गया। इसके लिए प्रत्येक सीएचसी पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में 73 तरह की ब्लड जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


जिले में बने 18 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए ब्लड जांच को ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जा रही हैं। जल्द ही इनका संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। इनके संचालन शुरू होने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed