{"_id":"63178018eac67e1f1b11797a","slug":"blood-sampaling-bulandshahr-news-gbd244122339","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सैंपल लेते पकड़ा गया बाहरी व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में सैंपल लेते पकड़ा गया बाहरी व्यक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में सैंपल लेते पकड़ा गया बाहरी व्यक्ति
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में बाहरी व्यक्ति द्वारा कार्य किए जाने की शिकायत करने के बाद भी हालत नहीं बदल रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बाहरी व्यक्ति भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल ले रहा था। सैंपल लेने के बाद रुपये मांगे जाने पर तीमारदार द्वारा युवक को पकड़ अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया है। वहीं आरोपी बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमएस ने पुलिस को तहरीर दी है।
जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है। भीड़ की आड़ लेकर कुछ स्टाफ अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का कार्य कर रहे थे तो कुछ मरीजों को बाहरी दवाएं और जांच करवाने में जुटे हुए थे। इसकी शिकायत पिछले दिनों अस्पताल प्रशासन से लेकर डीएम से की गई। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में पहुंचा। मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के बाद युवक ने तीनों मरीजों से ब्लड की जांच करने के नाम पर रुपये भी ले लिए। इसी दौरान स्टाफ वार्ड में पहुंचा तो युवक भागने लगा। स्टाफ ने मरीजों से पूछताछ शुरू की तो ब्लड सैंपल के नाम पर रुपये लिए जाने की बात कही गई और तीमारदारों द्वारा रुपये वापस दिलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद आरोपी युवक को पकड़कर सीएमएस के पास ले गए। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम रवि निवासी गांव नवादा सिकंदराबाद बताया है। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को बुलाकर आरोपी युवक को सौंप दिया गया। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार, परामर्श और जांच सभी निशुल्क है। कोई रुपये मांगे तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है।