{"_id":"57c860524f1c1b81042cb325","slug":"blockade-roadways-dispose-afternoon-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का चक्काजाम, दोपहर बाद निपटाए काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का चक्काजाम, दोपहर बाद निपटाए काम
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जरूरी काम निपटाने के लिए घरों से अपना वाहन लेकर निकलें या फिर दोपहर तक इंतजार करें। प्रदेश में रोडवेज की बसें दोपहर तक बंद रहेंगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज के साथ ही कांटेक्ट वाली बसे भी चक्काजाम में शामिल रहेंगी। रोडवेज कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम करने और अधिकारियों को ज्ञापन देने की भी तैयारी की है।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को रोडवेज बसों का चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर तक रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। बसों का चक्काजाम कर सभी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज के साथ ही अनुबंध वाली बसों का संचालन भी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और अपने वाहन का प्रयोग करने में ही भलाई है। यदि जरूरी न हो तो दोपहर तक इंतजार करें। रोडवेज के साथ ही प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में सफाई कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मचारियों, बीमा, डाक, बीएसएनएल, आंगनबाड़ी, आशा, पंचायत, विकास, खाद्य एवं रसद, सिंचाई विभाग आदि के कर्मचारियों ने भाग लेने का एलान किया है।
विज्ञापन
परिषद के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की हड़ताल सफल रहेगी और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हड़ताल के चलते इन विभागों में भी काम बाधित रहेगा। इसलिए जनता को चाहिए कि यदि उन्हें इन विभागाें में कोई काम है तो वह ना आए। काम जरूरी है तो अफसरों से ही मुलाकात की जा सकती है।
................
शुक्रवार को हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने रोडवेज का चक्का जाम का ऐलान किया है। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर बस अड्डे पर सुरक्षा की मांग की है। प्रयास रहेगा कि बसों को चलाया जाए ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो। इसके लिए उन्होेंने बातचीत कर कुछ कर्मचारियों को मना भी लिया है। - एसपी सिंह, एआरएम, बुलंदशहर रोडवेज