फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Block Public Health Unit will be built on all CHCs of the district

Bulandshahar News: जिले की समस्त सीएचसी पर बनेगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) खोली जाएगी। इसमें दो का निर्माण पूरा हो चुका है और तीन पर कार्य चल रहा है। आठ अन्य सीएचसी पर निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। एक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। यूनिट के निर्माण से लोगों को ब्लॉक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जिले की समस्त सीएचसी पर यूनिट स्थापित होनी है। पहले चरण में दो सीएचसी को चुना गया। इसके बाद दूसरे चरण में तीन सीएचसी को चुना गया। अब तीसरे चरण में जिले की शेष सीएचसी को चुना जाना है। इसके लिए विभागीय अफसरों ने प्रक्रिया तेज कर दी है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों का भेजा जा रहा प्रस्ताव
जिले के गुलावठी व बीबीनगर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार हो गई है। ये अभी विभाग को हैंड ओवर नहीं हुई है। साथ ही स्याना, अनूपशहर व जहांगीराबाद सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। अब विभाग से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अगौता, पहासू, शिकारपुर, दानपुर, डिबाई, मुनि, ऊंचागांव व लखावटी के लिए प्रस्ताव मांगा है। यहां पर 10 मीटर लंबाई व 13 मीटर चौड़ाई जमीन मांगी गई है। एक सीएचसी पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिलेंगी सुविधाएं

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



दो सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बन गई है, तीन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद शेष आठ सीएचसी पर भी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यूनिट बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed